फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   From today, the copies of UP board will check

आज से जंचेंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां

Sun, 15 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
From today, the copies of UP board will check
आज से जंचेंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड के चार मूल्यांकन केंद्रों पर आज से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का का काम शुरू होगा। दो हजार से अधिक परीक्षक पौने पांच लाख से अधिक कॉपी जांचेंगे। एक को छोड़ सभी मूल्यांकन केंद्र पर जंचने के लिए आवंटित जिलों की कॉपियां आ गई हैं।
डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा चाक चौबंद की गई है। जिला मुख्यालय के आरजेपी, जीआईसी, जीजीआईसी, बीआईसी मूल्यांकन केंद्रों पर आज सुबह दस बजे से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। आरजेपी केंद्र पर आवंटित 16 विषयों में से 15 विषयों, जीआईसी केंद्र पर आवंटित 41 में से 35 विषय, जीजीआईसी केंद्र पर आवंटित छह विषय की आंशिक कॉपी जंचने के लिए रविवार को आ गई हैं। बीआईसी केंद्र पर आवंटित छह विषय में से मात्र दो विषय की बीस हजार कॉपी आई हैं। केंद्र पर कुल 1,25,374 कॉपी आवंटित हैं। चारों केंद्र पर 4,88,613 कॉपी जांचने में 208 उपप्रधान और 1943 सहायक परीक्षक लगे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। विद्यालयों से चौकीदारों की ड्यूटी शिफ्ट में अलग से लगाने को कहा गया है। मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रक सुभाषचंद्र, ओमपाल सिंह, डॉ. निर्मल शर्मा, डॉ. आफताब अहमद ने बताया कि कॉपी जांचने के लिए विषयवार 150 से अधिक बैच बनाए गए हैं। एक बैच में उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या के अनुपात में परीक्षक लगे हैं। मूल्यांकन की सभी व्यवस्था पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों की होगी कड़ी निगरानी
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों की द्विस्तरीय निगरानी होगी। मूल्यांकन केंद्रों का राज्य तथा जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से रनिंग वाच होगा। जिला कंट्रोल रूम में इसके लिए लार्ज स्क्रीन वाले टीवी लगे हैं। कर्मचारियों की शिफ्ट में ड्यूटी लगी है। राजकीय हाईस्कूल बिसाठ की प्रधानाचार्या पवन देवी कंट्रोल रूम की प्रभारी है। वह मूल्यांकन केंद्रों की पोजीशन के बारे में लगातार डीएम तथा डीआईओएस को रिपोर्ट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed