फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Friends were making a reel, young man drowned in the Ganga river and died.

Bijnor News: दोस्त रील बना रहे थे, युवक की गंगा में डूबकर मौत

Sat, 13 Jun 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Friends were making a reel, young man drowned in the Ganga river and died.
बेगावाला । गंगा में नहाते समय रील बनाने के दौरान जिला अस्पताल की लैब में कार्यरत आशुतोष भारती (27) पुत्र राजपाल निवासी ग्राम मोहंडिया थाना मंडावर की डूबने से मौत हो गई। वह अपने चार दोस्तों के साथ शुक्रवार की अपराह्न करीब तीन बजे ड्यूटी समाप्त करके गंगा में नहाने गया था। साथियों और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

आशुतोष भारती अपने चार दोस्तों हैप्पी निवासी नूरपुर, जितेंद्र, अभिषेक और शुभम निवासी बिजनौर के साथ रावली सेंचुरी क्षेत्र में बने तटबंध पर घूमने गया था। सभी युवक जिला अस्पताल की लैब में कार्यरत बताए गए हैं। गंगा तट पर पांचों दोस्त नहाने के लिए पानी में उतर गए। हैप्पी, जितेंद्र अभिषेक और शुभम तो बाहर निकल आए और रील बनाने लगे, जबकि आशुतोष तैराकी करता रहा। तैराकी के दौरान आशुतोष अचानक गंगा के तेज बहाव में फंस गया और गहरे पानी में जाने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया और मदद के लिए गुहार लगाई। कुछ दूरी पर तटबंध के काम में लगे मजदूरों ने भी युवक को बचाने की कोशिश की। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आशुतोष को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर हालत में पहुंच चुका था। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी जान चली गई। ग्रामीणों के अनुसार आशुतोष तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी की बात भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed