फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Friends and daughters interact with friends'

‘मां-बेटियां आपस में करें मित्रों वाला व्यवहार’

Mon, 26 Nov 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Mon, 26 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
'Friends and daughters interact with friends'
सपनों की उड़ान कार्यक्रम का दीप जलाकर किया गया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों में बढ़ती उम्र के दौरान शारीरिक बदलाव के बारे में माताओं और उनकी बेटियों को जानकारी दी गई। उन्हें इस दौरान सिर्फ विस्पर च्वाइस पैड का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई, कपड़ों का नहीं। कार्यक्रम में मां और बेटियों को इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

रविवार को विस्पर च्वाइस और अमर उजाला की ओर से टाउन हॉल में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माया सिंह, नगर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ सीमा देशवाल, मार्शल आर्ट विशेषज्ञ  शालनी और शिवानी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माया सिंह ने कहा कि मासिक धर्म होना परेशानी नहीं है, बल्कि इसका नहीं होना एक गंभीर बीमारी है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के लिए बीमारी नहीं, बल्कि सौभाग्य की बात है। बेटियों को अपनी हर परेशानी को अपनी मां को जरूर बताना चाहिए। मां-बेटियों को आपस में मित्रवत व्यवहार करना चाहिए, जिससे कि कभी भी परेशानियां आने पर उनका आसानी से समाधान किया जा सके। स्त्री रोग विशेषज्ञ सीमा देशवाल ने कहा कि मासिक धर्म होना कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति का एक रूप है। आजकल अनेक माध्यमों से महिलाओं को जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद काफी बेटियां और मां कपड़े का ही इस्तेमाल करती हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा मासिक के धर्म के दौरान कपड़े का कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिससे अनेक बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कपड़े के इस्तेमाल से फंगल इंफेक्शन, पेडू में दर्द, कमर दर्द, श्वेत प्रदर आदि की समस्या हो सकती है, जबकि विस्पर च्वाइस पैड यूज करके इन परेशानियों से बचा जा सकता है। मुश्किल पांच दिनों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।  
विज्ञापन

आत्मरक्षा के दिए टिप्स
बिजनौर। मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट शिवानी सिंह और  शालनी ने डेमो देकर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिलाओं आपत्तिकाल में आत्मरक्षा के लिए इन उपायों को अपनाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्की ड्रा निकाले
बिजनौर। इस दौरान लक्की ड्रा निकाला गया। इसमें आवेदन करने वाली कुल 20 विजेताओं को स्कूल बैग और पानी की बोतल आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed