फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Free travel has increased the chaos, roadways are derailed due to lack of drivers.

Bijnor News: मुफ्त सफर ने बढ़ाई मारामारी, चालकों की कमी से रोडवेज बेपटरी

Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Free travel has increased the chaos, roadways are derailed due to lack of drivers.
नजीबाबाद-रोडवेज बस में ​खिड़की के रास्ते चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
नजीबाबाद। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा ने रोडवेज की मुसीबत बढ़ा दी। बसों के फेरे बढ़ाए गए, लेकिन चालक-परिचालक की कमी और बसों के देरी से बस स्टैंड पहुंचने से यात्रियों को घंटों प्रतीक्षा कर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्राइवेट स्टैंड पर सुबह से ही बहनों के साथ यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुफ्त सेवा के चलते हरिद्वार, बिजनौर, नगीना, धामपुर, मेरठ, दिल्ली और कोटद्वार रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक रहा। बसों के इंतजार में यात्रियों को घंटों खड़े रहना पड़ा। कुछ यात्रियों की रोडवेज कर्मियों से बस न आने पर नोकझोंक भी हुई। बस आई तो सीट के लिए धक्का-मुक्की हुई। बस में बैठने के लिए यात्री खिड़की के रास्ते चढ़ते नजर आए। एक दिन पहले देर रात तक बसों का संचालन करके लौटे चालक-परिचालक रक्षाबंधन पर्व मनाकर देर से आए, जिससे सुबह पर्याप्त चालक-परिचालक नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन


डग्गामार वाहनों ने वसूला अधिक किराया
रोडवेज बस स्टैंड पर बस न मिलने से यात्री प्राइवेट वाहनों से जाने को मजबूर हुए। डग्गामार वाहन सीकेआई चौराहे, रोडवेज बस स्टैंड, मालगोदाम, रायपुर चौराहा, कृष्णा टॉकीज क्षेत्र से यात्रियों को भरकर ले गए। डग्गामार वाहनों ने हरिद्वार, कोटद्वार और किरतपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों से निर्धारित किराया से डेढ़ से दो गुना किराया वसूला। उधर रोडवेज बस डिपो इंचार्ज एस के शर्मा ने बताया कि सुबह कुछ समय व्यवस्था प्रभावित रही। बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाकर व्यवस्था को पटरी पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed