{"_id":"5fe392ec8ebc3e3e731c362e","slug":"free-possession-of-30-bighas-of-land-in-jwala-chandi-nazibabad-news-mrt5170862190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाला चंडी में 30 बीघा भूमि कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाला चंडी में 30 बीघा भूमि कराई कब्जा मुक्त
विज्ञापन
नजीबाबाद के ज्वालाचंडी में ग्राम समाज की भूमि को कराया कब्जा मुक्त।
- फोटो : NAZIBABAD
ज्वाला चंडी में 30 बीघा भूमि कराई कब्जा मुक्त
नजीबाबाद/किरतपुर। ग्राम पंचायत ज्वालाचंडी में प्रशासन ने ग्राम समाज की करीब 30 बीघा भूमि से चार वर्षों से चला आ रहा अवैध कब्जा हटा दिया। राजस्व कर्मचारियों ने ट्रैक्टर चलाकर फसल जोत दी।
प्रशासन ने किरतपुर ब्लॉक के गांव ज्वालाचंडी में करीब एक दशक पूर्व आसामी पट्टे जारी किए थे। 16 पट्टे धारकों की पांच वर्ष की पट्टा अवधि चार वर्ष पूर्व पूरी हो चुकी है। पट्टा धारक लगातार अवैध रूप से फसल उगा रहे थे। प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में कई बार नोटिस जारी कर भूमि कब्जा मुक्त कराने को कहा गया। प्रशासन ने कुछ समय पहले भी नोटिस जारी किया, लेकिन अवैध कब्जे धारकों गन्ने की फसल काटने के बाद गेहूं बो दिया।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर कानूनगो अशोक शर्मा, लेखपाल सोनू कुमार ने मौअज्जमपुर नारायण चौकी प्रभारी भरत सिंह के साथ जाकर ग्राम पंचायत की भूमि पर बोई गई गेहूं और अन्य फसल ट्रैक्टर से जोत कर ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया। लेखपाल सोनू कुमार ने बताया कि करीब एक माह पूर्व अवैध कब्जा धारकों को भूमि को कब्जा मुक्त करने का नोटिस जारी किए गए थे। गन्ने की फसल काटने के बाद उन्होंने भूमि छोड़ने को कहा था।