फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Free dictionary given to students

मातृ-पितृ वंदन दिवस आयोजित

Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Free dictionary given to students
नजीबाबाद के बालसदन स्कूल में मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम में छात्राओं को शब्दकोश देतीं प्रधानाचार? - फोटो : NAZIBABAD
विद्यार्थी को दिए निशुल्क शब्दकोश
विज्ञापन

नजीबाबाद। बाल सदन मांटेसरी स्कूल में मातृ-पितृ वंदन दिवस आयोजित किया गया। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क शब्दकोश वितरित किए गए।
बाल सदन मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक डॉ. एसके जौहर प्रधानाचार्या किरन बाला के निर्देशन में मातृ-पितृ वंदन दिवस आयोजित किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच माधुर्य संबंधों पर चर्चा हुई। उपस्थित माता-पिता के चरण स्पर्श कर विद्यार्थियों ने आदर्श विद्यार्थी और अभिभावक सम्मान का परिचय दिया। प्रधानाचार्या किरन बाला के निर्देशन में विद्यार्थियों चिरंजीव, कबीर, अल्फिशा, हादी, मदीहा, सुहाना, आस्था, फैज, फरहान और आलिया को स्कूल की ओर से निशुल्क शब्दकोश देकर सम्मानित किया गया। शिक्षिकाओं को भी मातृ-पितृ वंदन दिवस पर सम्मानित किया गया।

डॉ.एसके जौहर ने कहा कि मातृ-पितृ वंदन दिवस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को वेलेंटाइन डे की संस्कृति से समाज का ध्यान हटाना है। उन्होंने कहा कि मातृ-पितृ वंदन दिवस से भारतीय संस्कृति में रचने बसने और अभिभावक तथा विद्यार्थी के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता मिलेगी। विद्यालय की ओर से शिक्षिकाओं वीना शर्मा, अनुपम चौहान, रीना प्रजापति, मधु शर्मा, निक्की भारद्वाज, फसीहा पठान सहित कई शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed