फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fourlane construction started on Meerut-Pauri highway

मेरठ पौड़ी हाईवे पर शुरू हुआ फोरलेन निर्माण

Tue, 23 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fourlane construction started on Meerut-Pauri highway
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर नजीबाबाद में फोरलेन निर्माण कार्य हुआ शुरू। - फोटो : BIJNOR
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर शुरू हुआ फोरलेन निर्माण
विज्ञापन

बिजनौर। चीन की सीमा को जोड़ने वाले मेरठ-पौड़ी फोरलेन हाईवे निर्माण का मंगलवार से काम शुरू हो गया है। नजीबाबाद से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अभी मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक यह फोरलेन बनेगा। फोरलेन बनाने के लिए 15 दिन पहले ही 1300 करोड़ का टेंडर हो गया है।
मेरठ-पौड़ी हाईवे फोरलेन का मामला सालों से अटका हुआ था। इसे मंजूरी मिलने के बाद भी टेंडर नहीं हो पा रहा था। कई बार टेंडर की तिथि लगाई गई पर किसी न किसी बहाने मामला टलता रहा था। यह मार्ग उत्तराखंड में ऋषिकेश से होकर चीन को जोड़ता है। कोटद्वार के रास्ते भी पौड़ी तक इस मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। चीन की सीमा से जुड़ा होने के कारण यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग के बनने से यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आसानी से जुड़ जाएंगे और दूरी कम होगी। 15 दिन पहले दिल्ली की एक कंपनी को निर्माण का 1300 करोड़ रुपये में टेंडर हो गया है।
विज्ञापन

मेरठ से नजीबाबाद तक 110 किलोमीटर में निर्माण के लिए किसानों की अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा भी दे दिया गया है। मंगलवार को नजीबाबाद से मार्ग निर्माण का काम शुरू हो गया। सड़क के दोनों ओर के पेड़ काटे जा रहे हैं और सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। एनएच मेरठ के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर आयुष चौधरी के मुताबिक मार्ग बनाने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। पेड़ कटवाने के साथ सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी के बाद बनेगा बहसूमा में फोरलेन
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बहसूमा से बिजनौर तक 40 किलोमीटर में अभी फोरलेन नहीं बनेगा। हस्तिनापुर सेंक्चुरी का एरिया होने की वजह से यहां अभी मार्ग बनाने की मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद यहां भी फोरलेन निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं, गंगा बैराज पर भी दूसरा पुल बनेगा। इसका प्रस्ताव भेजा गया है। यह भी हस्तिनापुर सेंक्चुरी क्षेत्र में आता है।

अमर उजाला के वेबिनार में दिए थे संकेत
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गत आठ जून को अमर उजाला के विभिन्न संस्करणों के संपादकों से वेबिनार के जरिये संवाद में रूबरू हुए थे। उसमें मेरठ से वाया बिजनौर होकर जाने वाले मार्ग को फोरलेन निर्माण अटकने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया था कि इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण किन कारणों से रुका हुआ है, दिखवाया जाएगा और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed