फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four-year-old Harshita's name entered in India Book of Records

चार साल की हर्षिता का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old Harshita's name entered in India Book of Records
नजीबाबाद की नन्ही हर्षिता का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। अंग्रेजी-हिंदी वर्णमाला सहित कई विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ नन्हीं हर्षिता ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर नगर का नाम रोशन किया है। कारोबारी मधुसूदन माहेश्वरी और पुष्पा माहेश्वरी की चार वर्षीय पौत्री हर्षिता ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। मोहल्ला संतोमालन निवासी सुधांशु माहेश्वरी की चार वर्षीय पुत्री एलकेजी में अध्ययनरत हर्षिता माहेश्वरी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के विभिन्न मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर्षिता ने हिंदी-अंग्रेजी वर्णमाला, 100 तक गिनती, स्वर व्यंजन, 20 तक उल्टी गिनती, अंग्रेजी-हिंदी की 51 कविताएं, पांच कहानियां, 95 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर, राष्ट्रीय चिह्न, भगवानों की पहचान, विभिन्न रंग, फल सब्जियां, जानवर, फूलों की पहचान, विभिन्न मौसम, वस्तुओं की पहचान, सप्ताह के दिन, महीनों के नाम, संस्कृत के विभिन्न श्लोक, गायत्री मंत्र, देवी मंत्र, भोजन मंत्र, योग आदि की उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed