{"_id":"6022dcdd8ebc3e4b637f758e","slug":"four-thousand-officer-employees-will-be-protected-on-11th-bijnor-news-mrt524579532","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को चार हजार अधिकारी-कर्मचारी होंगे प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को चार हजार अधिकारी-कर्मचारी होंगे प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में एक बार फिर से 11 फरवरी को एंटी कोविड वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के लगभग चार हजार रेवेन्यू, पुलिस, नगर पालिका, तहसीलों एवं अन्य विभागों के फ्रंट लाइन वॉरियर्स को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिले को लगभग 7300 वैक्सीन की डोज मिली हैं। इससे पहले की लगभग चार हजार डोज बची हैं। जिले में कुल 33 बूथ बनाए जाएंगे। हर बूथ पर 125 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।
मंगलवार को जिले में पहली बार भारत बायोटैक कंपनी द्वारा निर्मित कोवैक्सीन की लगभग 7300 डोज मिली हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार चार हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, नगर पालिका परिसर में दो-दो, हौसला पोषण केंद्र और कोविड आईसीयू, तहसील परिसर, पुलिस लाइन में एक-एक टीकाकरण केंद्र सहित जनपद में लगभग 33 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें रेवेन्यू विभाग, पुलिस, नगर पालिका, तहसीलों और सभी ब्लॉक पीएचसी और सीएचसी पर बूथ बनेंगे।