फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four policemen suspended in the death of youth Shahzad

Bijnor News: युवक शहजाद की मौत मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 01 Sep 2023 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Four policemen suspended in the death of youth Shahzad
बृहस्पतिवार की शाम पुलिस दबिश के दौरान छत से गिरकर शहजाद की हो गई थी मौत
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया
पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच एसपी देहात राम अर्ज को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। रहमतुल्ला कॉलोनी में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस दबिश के दौरान छत से गिरकर युवक शहजाद की मौत के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को छोड़कर भागने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने दबिश देने गए एसआई सहित चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एसपी देहात राम अर्ज को सौंपी गई है।
धामपुर के ग्राम तीवड़ी निवासी शहजाद बृहस्पतिवार की शाम अपनी बीमार बहन सायरा पत्नी निसार अहमद निवासी रहमतुल्ला कॉलोनी कोतवाली देहात को देखने आया था। पुलिस दबिश के दौरान छत से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी पहुंचे थे। उनके समझाने पर देर रात्रि जाम खुल गया था।
विज्ञापन

इस मामले में शहजाद के भांजे नासिर की तहरीर पर पुलिस ने सलमान व अफसर निवासी कोतवाली देहात और शमीम अहमद व जलील अहमद निवासी ग्राम तिवड़ी थाना धामपुर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शमीम अहमद ग्राम प्रधान का पति बताया जा रहा है। शहजाद को पकड़ने कोतवाली देहात पहुंचे धामपुर थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल अंकित राणा व विजय तोमर को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एसपी देहात राम अर्ज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दौड़कर चलती गाड़ी पर चढ़े पुलिसकर्मी

कोतवाली देहात क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पुलिसकर्मी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे ग्रामीण भाग रहे हैं। चलती गाड़ी पर पुलिसकर्मी चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक गाड़ी पर लटका हुआ भी दिखाई दे रहा है।





मामूली धाराओं में दर्ज था शहजाद पर मुकदमा
धामपुर पुलिस टीम बनाकर आरोपी शहजाद को पकड़ने पहुंची थी। शहजाद पर ग्राम प्रधान शबाना की तहरीर पर 28 अगस्त को धारा 323 और 341 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों धाराएं सामान्य है, जो जमानती हैं। ऐसे में शातिर अपराधी की तरह दबिश देना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है। धामपुर पुलिस ने कोतवाली देहात थाने में भी आमद दर्ज नहीं कराई थी। थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed