{"_id":"647a3437a00019a2ea07dba4","slug":"four-lane-highway-construction-between-bijnor-to-bahsuma-will-get-noc-soon-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-4347-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर से बहसूमा के बीच फोरलेन हाईवे निर्माण जल्द मिलेगी एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर से बहसूमा के बीच फोरलेन हाईवे निर्माण जल्द मिलेगी एनओसी
Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
- वन विभाग और हाईवे के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को किया निरीक्षण
- बिजनौर बैराज पर एक और पुल के साथ बनेगी एलिवेटेड सड़क, किया जा रहा सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बहसूमा से बिजनौर तक नेशनल हाईवे को फोरलेन किए जाने को 2139 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी थी, अब वन विभाग से भी जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद है। इसके लिए शुक्रवार को हाईवे प्राधिकरण और वन विभाग के अफसरों की टीम ने हस्तिनापुर वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र में सड़क का निरीक्षण किया। जिसमें यह तय करने की कोशिश की गई कि कहां किस तरह से सड़क बनाकर वन्य जीवों के लिए सुरक्षित रहे। गंगा बैराज पर एक और नया पुल बनाते हुए उसे एलिवेटेड सड़क से जोड़ा जाएगा। हालांकि अभी यह तय किया जा रहा है कि गंगा के डूब क्षेत्र के इलाके में कितने किलोमीटर लंबी सड़क को एलिवेटेड बनाया जाना है।
शुक्रवार को हाईवे प्राधिकरण की ओर से नेशनल हाईवे 119 के परियोजना निदेशक संतोष वाजपेयी समेत अन्य अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी इस क्षेत्र में मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे थे। हाईवे प्राधिकरण अब वन विभाग के साथ तालमेल बनाकर जल्द ही एनओसी के लिए प्रयास में लगा है। परियोजना निदेशक संतोष वाजपेयी ने बताया कि इस महीने एनओसी मिल जाएगी।
बता दें कि मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे 119 में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से जलालाबाद तक सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। करीब दो सालों से इस सड़क का निर्माण चल रहा है। मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से जलालाबाद के बीच तेज गति से निर्माण चल रहा है। करीब 70 फीसदी सड़क चार लेन की बन चुकी है।
विज्ञापन
बहसूमा से बिजनौर तक का हिस्सा हस्तिनापुर वन्य जीव अभयारण्य में आने और विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने से रुका था। अब वन मंत्रालय से एनओसी का रास्ता साफ होने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने बजट को मंजूरी दे दी थी। मार्च के महीने में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बहसूमा से बिजनौर तक फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए 2139 करोड़ रुपये का बजट मंजूर होने की जानकारी ट्वीट कर दी थी।
बिजनौर में बनेगा बाईपास
एनओसी मिलने के बाद बिजनौर में बाईपास का निर्माण भी हो सकेगा। मेरठ से कोटद्वार जाने वाले वाहनों को बिजनौर शहर में आने की जरूरत नहीं होगी, ये वाहन बाईपास से गुजर जाएंगे। फिलहाल स्वाहेड़ी और किरतपुर में बाईपास निर्माणधीन है। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे का ही एक और बाईपास नजीबाबाद में बनाया जाने लगा है।