फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four killed

सड़क हादसों में चार की मौत

Sun, 21 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
fबजनौर में जिले में अलग अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। मृतकांे के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सड़क हादसों के नाम रही। सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। कोतवाली शहर के गांव सड़ियापुर निवासी करन सिंह का पुत्र रूपेंद्र ट्रैक्टर से खेत पर गया था। वहां काम करने के बाद वह चारा लेकर वापस अपने घर आ रहा था। गांव के निकट ही उसके ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा।

रूपेंद्र की ट्रैक्टर के नीचे दबकर उसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना हीमपुरदीपा के गांव पीपलीजट निवासी गन्ना विभाग से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त चंद्रवीर सिंह रात को बिजनौर से अपने घर वापस जा रहे थे। गंज में पेट्रोल पंप के निकट एक भैंसा-बुग्गी जा रही थी। चंद्रवीर सिंह भैंसाबुग्गी के पास आए, तो भैंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क के किनारे पर गिर पड़े। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। घायल चंद्रवीर सिंह की अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

नजीबाबाद में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की घायल पत्नी को उपचार दिलाया गया। मृतक की पहचान संभल निवासी सुरेश के पुत्र विनय (26) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में जवान बेटे की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने विनय के शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, मृतक की पत्नी मोना (21) का अस्पताल में उपचार चल रहा था। पति-पत्नी बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। बाइक को टक्कर मारकर भागे वाहन का पता नहीं लग सका। उधर, शुक्रवार देर रात जाफराबाद पुलिस चौकी एवं कोटद्वार के बीच कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार गुड़गांव निवासी एनएस जुनेजा का पुत्र विक्रम (35), जयपाल का पुत्र संजीत मलिक (37) व जीसी साहू का पुत्र अनु (32) घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर लाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। 


हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन व परिचित घायलों को उपचार के लिए दिल्ली ले गए। उधर, स्योहारा में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की शाम कस्बा सहसपुर का कफील अपने बहनोई जाहिद के साथ बाइक से स्योहारा आ रहे थे। गांव गेंड़जूड़ के पास स्योहारा की ओर से जा रहे  ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed