फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four including uncle and nephew died due to drowning in Kho and Ganga rivers

Bijnor News: खो और गंगा नदी में डूबने से चाचा-भतीजों सहित चार की मौत

Tue, 18 Jun 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four including uncle and nephew died due to drowning in Kho and Ganga rivers
- स्योहारा थाना क्षेत्र में खो नदी में नहाते हुए डूब गए थे दो भाई और उनका चाचा
विज्ञापन

- हस्तिनापुर पुल के निकट नारनौर घाट पर गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/स्योहारा। गांव मुकरपुरी में दादा के पास ईद मनाने आए फैजुल्लापुर निवासी दो भाइयों और उनके चाचा की खो नदी में डूबने से मौत हो गई। भीषण गर्मी के चलते तीनों नदी में नहाने चले गए थे। तीन मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, हस्तिनापुर पुल के निकट नारनौर घाट पर गंगा नदी में डूबने से गांव सब्दलपुर तेली निवासी युवक की मौत हो गई।
स्योहारा के ग्राम फैजुल्लापुर निवासी अयान (16) और फरमान (18) पुत्रगण जरीफुल सोमवार को ईद की नमाज पढ़ने के बाद अपने पैतृक गांव मुकरपुरी में दादा-दादी के पास आए थे। खाना खाने के बाद अयान और फरमान अपने चाचा आसिफ (26) पुत्र मोईनुद्दीन के साथ गांव के पास से बह रही खो नदी में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों भाई अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनने के बाद चाचा आसिफ ने दोनों भतीजों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गया। शोर सुनकर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलीलपुर क्षेत्र के गांव सब्दलपुर तेली निवासी श्याम सिंह (25) पुत्र खचेड़ू सिंह अपने चार दोस्तों के साथ किसी काम से हस्तिनापुर गया था। लौटते समय हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट नारनौर घाट पर गंगा नदी में नहाने के लिए रुक गए। गंगा में नहाते समय श्याम सिंह की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed