फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four goats tied, thieves took two, two were eaten

Bijnor News: बकरी बांधी चार, दो ले गए चोर, दो खा गया गुलदार

Sun, 13 Aug 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four goats tied, thieves took two, two were eaten
बिजनौर। जिले में नरभक्षी गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सिकंदरपुर में पिंजरा लगाकर चार बकरी बांधी थीं। दो बकरियों को तो चोर पिंजरे का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए और बाकी दो बकरियों को गुलदार खा गया। लेकिन आदमखोर गुलदार वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

जिले भर में साढ़े सात माह में 13 लोगों की जान गुलदार के हमले में चली गई। आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिछले 20 दिन से ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन गुलदार पकड़ से दूर हैं। गुलदार को पिंजरे में फंसाने या ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए वन विभाग ने 20 बकरियां खरीदीं। अलग-अलग जगहों पर पिंजरों में या खुले में इन्हें बांधा गया। ऐसे में सिकंदरपुर के पास रामपुर में भी बकरी को पिंजरे में बांधा गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले गुलदार तो पिंजरे के पास नहीं पहुंचा, लेकिन चोर पहुंच गए। चोरों ने दूसरी ओर से पिंजरे का ताला तोड़ा और बकरी को निकाल लिया। साथ ही पास में ही बंधी दूसरी बकरी भी चोरी हो गई। इसके अलावा खुले में बांधी गईं दो बकरियों को गुलदार खा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि सुबह पहुंचने पर ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने ईंट से पिंजरे का ताला तोड़ दिया और बकरी को निकाल लिया था। वहां भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

- मादमखोर को लुभाने के लिए बकरी पर डाला गुलदार का यूरिन
बिजनौर। सिकंदरपुर के जंगलों में वन विभाग की टीम ने नरभक्षी को लुभाकर पकड़ने या मारने के लिए एक नया तरीका भी अपनाया है। जहां पिंजरों में, खुले में बिल्ली का खाना रखवाया गया है। वहीं बकरियों पर मादा गुलदार, नर गुलदार का यूरिन भी डाला गया है। ताकि गुलदार इसकी गंध से उस क्षेत्र में पहुंच जाए। साथ ही जाल लगे ट्रैक्टर, मचान पर शूटर और ट्रैंक्यूलाइज विशेषज्ञ तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर बकरी बांधकर गहरे गड्ढे भी खोद गए हैं। ताकि बकरी के शिकार के लिए गुलदार आए तो वहां फंस जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed