फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four Day Kisan Pathshala

किसानों से प्रकृतिक संसाधन अपनाने पर जोर

Thu, 24 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four Day Kisan Pathshala
किसानों से प्रकृतिक संसाधन अपनाने पर जोर
विज्ञापन

नींदडू़। मटौरा मान में आयोजित चार दिवसीय किसान पाठशाला में किसानों को कृषि विभाग की योजनाएं एवं देय सुविधाओं की जानकारी दी गई। प्राकृतिक संसाधनों और कृषि निवेश प्रबंधन अपनाने पर जोर दिया गया।
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मटौरा मान में आयोजित किसान पाठशाला का ब्लॉक प्रमुख आकू मृणाल त्यागी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से पाठशाला का लाभ उठाने तथा नई तकनीक से खेती कर आय बढ़ाने का सुझाव दिया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) हरि सिंह ने रबी की फसलों से संबंधित कृषि विभाग की योजनाओं के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नालॉजी, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, कस्टम हायरिंग केंद्र एवं फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, फसल अवशेष प्रबंधन, बीज ग्राम योजना, रेन फेड क्षेत्र विकास, बागबानी, पशुधन, दुधारू पशु, एग्रो फारेस्ट्री एवं मत्स्य आधारित फसल प्रणाली तथा वैल्यू एडीशन कार्यक्रमों पर देय सुविधाओं की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह (कृषि रक्षा) ने खाद व बीजों के संबंध में मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधान मोहम्मद फैयाज की अध्यक्षता एवं शमीम अहमद के संचालन में आयोजित किसान पाठशाला में सचिन सैनी, सचिन चौधरी, राजेंद्र सिंह, हाजी अनवार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed