फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four corona infected, including a child under one year old

Bijnor News: एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे सहित चार कोरोना संक्रमित

Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four corona infected, including a child under one year old
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक साल से कम उम्र के बच्चे सहित चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस समय जिले में कोरोना के 47 सक्रिय मरीज चल रहे हैं। सभी मरीजों ने हल्का बुखार, जुकाम, खांसी होने पर कोरोना जांच कराई थी।
विज्ञापन


बिजनौर में शनिवार को 362 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 358 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा शनिवार को 606 लाेगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। अब तक जिले में 79 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 47 मरीज सक्रिय हैं। बिजनौर के मोहल्ला साेतियान में 11 वर्षीय किशोर, मोहल्ल भरान निवासी एक वर्ष से कम उम्र का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

वहीं हल्दौर के मोहल्ला आल्हा वाला निवासी 55 वर्षीय महिला, मोहल्ला खेड़ा राजीव नगर सुल्तानपुर रोड हल्दौर निवासी 26 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सभी कोरोना संक्रमित मरीजों की तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन : कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीज ठीक हैं। इन मरीजों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। सभी मरीज घर में सुरक्षित हैं। संक्रमित मरीजाें के परिजनों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। सभी को कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed