{"_id":"5ef3978b8ebc3e42d4747504","slug":"four-brothers-died-by-drowning-in-a-pond-bijnor-news-mrt488025478","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सगे भाइयों की तालाब में डूबकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सगे भाइयों की तालाब में डूबकर हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सगे भाइयों की तालाब में डूबकर हुई मौत
नूरपुर (बिजनौर)। महाराष्ट्र के जनपद अहमदनगर में गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने गए चार सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद चारों को वहीं सुपुर्दे खाक कर दिया गया। चारों भाई पूरे परिवार के साथ 10 दिन पहले ही महाराष्ट्र गए थे। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों को सांत्वना देने वालों का उनके घर तांता लगा है।
नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सलीम शेख मजदूरी कर परिवार की गुजर करता है। सलीम व उसके पुत्र शादी विवाह में बैंड बजाने का काम करते थे। लॉकडाउन के कारण बैंड बजाने का काम न मिलने पर वह 13 जून को अपने छह पुत्रों और पत्नी आसमा को साथ लेकर महाराष्ट्र के जनपद अहमदनगर के गांव दबोदी में पावर कोल्हू पर मजदूरी करने के लिए गया था। सलीम के पिता कदीर अहमद ने बताया कि मंगलवार दोपहर सलीम के चार पुत्र शानू (18), फैसल (17), नवाजिश (15), दानिश (13) गांव के बाहर बने तालाब में नहाने के लिए गए थे। उसका पांचवां पुत्र समीर तालाब के बाहर बैठा था। अचानक दानिश व नवाजिश गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में शानू और फैसल भी तालाब में डूब गए।
बाहर बैठे समीर ने चारों के डूबने की खबर पिता सलीम व गांव वालों को दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की गई। कुछ देर के बाद उनके शव बरामद हुए तो परिजनों में कोहराम मच गया। चार पुत्रों की एक साथ मौत होने से सलीम पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिवार को सौंप दिए, जिसके बाद चारों को वहीं सुपुर्दे खाक कर दिया गया। एक साथ चारों भाइयों की मौत की सूचना नूरपुर पहुंची तो मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को दिन भर उनके घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक नईमुल हसन ने परिवार से मिलकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।