फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four accused arrested for beating sadhu

साधु की पिटाई करने वाले चार आरोपियों पकड़ा

Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for beating sadhu
हल्दौर। बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए साधु की पिटाई करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनका शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया। दरअसल कक्षा चार की छात्रा को ले जाने का आरोप लगाते हुए साधु की पिटाई ही नहीं की गई बल्कि वीडियो भी वायरल किया गया था।
विज्ञापन

गांव अम्हेड़ा निवासी रुपचंद की पुत्री संध्या गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। छात्रा शनिवार की सुबह करीब दस बजे स्कूल से किसी कार्य से अपने घर पैदल आ रही थी। कुछ ग्रामीणों ने एक साधु की उक्त छात्रा का एक थैले में डालकर अपहरण कर ले जाने के शक में पकड़कर उसकी बुरी तरह पिटाई की और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बच्चा चोरी करने की सूचना पाकर लोगों में सनसनी फैल गई। मारपीट में साधु घायल भी हो गया था। पुलिस ने उसका उपचार कराया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस साधु को अपने साथ थाने ले गई और मामले की पूछताछ की। पुलिस के अनुसार उक्त छात्रा साधु को देखकर डर गई थी। पुलिस ने बच्ची के अपहरण के मामले को सरासर गलत बताया है। पुलिस ने साधु को निर्दोष पाए जाने पर थाने पहुंचे उसके परिजनों व रिश्तेदारों के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि साधु के साथ मारपीट करने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने आदि के मामले में गांव अम्हेड़ा निवासी विवेक पुत्र रामकिशोर, बाबू पुत्र छोटे सिंह, सुमित पुत्र राकेश व विनीत पुत्र सुखवीर का शांति भंग में चालान कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed