फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Found the body of the youth on the edge of the railway track

रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला

Thu, 18 Jan 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर Updated Thu, 18 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Found the body of the youth on the edge of the railway track
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर । स्थानीय एक पब्लिक स्कूल के निकट स्थित रेलवे लाइन के किनारे कुछ रेलवे कर्मचारियों को एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतक के भाई ने अपने चार पड़ोसियों पर अपने भाई की हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


  स्थानीय मोहल्ला रईसान निवासी सरदार माहतम सिंह का पुत्र करनैल सिंह उर्फ साजन (22) रांची में काफी समय से नेम प्लेट बेचने का काम करता था। उसके परिजनों के अनुसार नगर निवासी अपनी नानी क्रांति कौर की मौत की सूचना पर करीब दस दिन पूर्व वह रांची से अपने घर आया हुआ था। उनका अपने पड़ोसी से करीब तीन वर्ष से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह घर से नगर में घूमने के लिए कहकर निकला था।  बुधवार की सुबह करीब आठ बजे अम्हेड़ा- हल्दौर मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल के सामने कुछ रेलवे कर्मचारियों को रेलवे लाइन की चेकिंग के दौरान उन्हें युवक का कटा शव लाइन के पास पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर गौरव शर्मा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। मृतक के भाई जितेंद्र सिंह उर्फ शेर सिंह ने अपने पड़ोसियों पर अपने भाई की हत्या कर उसका शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर थाने में पुलिस को दी है। उधर,  थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed