{"_id":"699b566335a302a73b09ebb7","slug":"former-rld-district-president-rahul-chaudhary-joins-samajwadi-party-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-173091-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी समाजवादी पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी समाजवादी पार्टी में शामिल
विज्ञापन
बिजनौर। क्षेत्रीय राजनीति में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सपा सांसद रुचि वीरा की अगुवाई में पूर्व प्रत्याशी व पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी समेत 25 नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
राहुल चौधरी 2005 से सक्रिय राजनीति में हैं। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद का चुनाव भी लड़ा था। 2006 में उनकी पत्नी मृणालिनी हल्दौर ब्लॉक प्रमुख बनी थीं। 2008 में वह रालोद के जिलाध्यक्ष बने और बाद में संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई। 2017 में उन्होंने बिजनौर सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। वर्ष 2022 में उन्होंने सदर सीट से दावेदारी की, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद वर्ष 2023 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। बुधवार को लखनऊ में समर्थकों के साथ वह सपा में शामिल हुए।
साइकिल पर सवार होकर उन्होंने फिर से सियासी पारी तेज शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में बिजनौर सीट से प्रबल दावेदार होंगे।