फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh's death anniversary

किसान हितों को चौधरी साहब ने रखा सर्वोपरि

Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh's death anniversary
नजीबाबाद। किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद नेताओं ने संगोष्ठी की। चौधरी चरण सिंह को किसान और मजदूरों का मसीहा बताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव सरदार बलवीर सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने शांति विहार कॉलोनी में संगोष्ठी की। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ वक्ताओं ने उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त और किसानों का हितैषी बताया। प्रांतीय नेता सरदार बलवीर सिंह ने कहा कि चौ. चरण सिंह ने किसान हितों को सर्वोपरि रखा वे किसान-मजदूरों के सच्चे हितैषी और मसीहा थे। किसान-मजदूरों के हितों के लिए किए गए संघर्षों की चर्चा करते हुए किसानों का मसीहा बताया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में हरेंद्र तोमर, शरीफ अहमद, अनिल यादव, तिलकराम, सुमन वर्मा, हेमेंद्र पाल सिंह, नितिन कुमार, इकबाल चौधरी, राम प्रसाद शर्मा ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उधर, रालोद नेता चौधरी लटूर सिंह, सुरेश राणा, चौधरी रघुुनाथ सिंह ने भी चरण सिंह द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed