फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former MLC Subodh Parashar joins BJP

पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर भाजपा में शामिल

Sun, 10 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Former MLC Subodh Parashar joins BJP
लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ बिजनौर के पूर्व एमएलसी में सुबोध पाराशर - फोटो : BIJNOR
पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर भाजपा में शामिल
विज्ञापन

बिजनौर। वेस्ट यूपी में बसपा में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री पाराशर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। रविवार को लखनऊ में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सुबोध पाराशर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र के बहुत करीबी रहे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और सतीशचंद्र मिश्र ने उन्हें वेस्ट यूपी में ब्राह्मणों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी थी। 2010 से 2016 तक वे बसपा से एमएलसी रहे और उनकी पत्नी गायत्री पाराशर बसपा सरकार में 2009 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं।
विज्ञापन

सुबोध पाराशर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राष्ट्रवाद और उनके द्वारा कराए जा रहे विकास से बहुत प्रभावित हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे पर काम कर रही है। भाजपा ने गरीब ब्राह्मण वर्ग को आरक्षण दिलाने का काम किया है। कहा कि बसपा ने वेस्ट यूपी में एक भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया है। बसपा में सपा से आए ऐसे लोगों को टिकट दिया जा रहा है, जिन्होंने संगठन की सदस्यता भी अब तक नहीं ली है। अब वे भाजपा में शामिल होकर समाज की तरक्की में अपना योगदान देंगे और समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed