{"_id":"5e973d928ebc3e774c036575","slug":"former-mla-delivering-flour-and-rice-from-door-to-door-bijnor-news-mrt477879760","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक घर-घर पहुंचा रहे आटा-चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक घर-घर पहुंचा रहे आटा-चावल
विज्ञापन
पूर्व विधायक घर-घर पहुंचा रहे आटा-चावल
बिजनौर, शेरकोट। पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी लॉकडाउन के बीच गरीब और जरूरतमंदों को घर-घर जाकर राशन वितरित कर रहे हैं। हर दिन उनके कार्यकर्ताओं की टीमें शेरकोट के अलग-अलग मोहल्लों में जाकर जरूरतमंदों की सूचि तैयार करती हैं और शाम होने पर घर-घर जाकर सभी को राशन उपलब्ध करा दिया जाता है। एक परिवार को पांच किलो आटा और पांच किलो चावल दिए जाते हैं।
पूर्व विधायक ने बताया कि उनका परिवार व्यक्तिगत तौर पर लोगों तक सहायता पहुंचा रहा है। लॉकडाउन के पहले दिन से ही हर रोज लोगों को राशन बांटा जा रहा है और लॉकडाउन के खत्म होने तक मदद इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शुरू के करीब दस दिन तक दस किलों के हिसाब से आटा और चावल वितरित किया गया। लेकिन बाद में उसे पांच किलो कर दिया गया। सभी लोगों के पास उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध है। दिन में करीब 50-60 लोग राशन के लिए उन्हें फोन करते हैं। शाम होने तक सभी के घर राशन पहुंचवा दिया जाता है। हर दिन करीब सात से आठ क्विंटल आटा और इतने ही चावल उनके द्वारा जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए जा रहे हैं और यह मदद किसी की जाति या धर्म पूछकर नहीं बल्कि सभी धर्म और जाति वर्ग के लोगों को मदद मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा उनके द्वारा दस हजार मास्क भी लोगों में वितरित किए जा चुके हैं।