{"_id":"68acb18ee27bdbf15001e45a","slug":"formed-a-firm-and-withdrew-21-lakh-rupees-investigation-begins-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-158358-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फर्म बनाकर निकाल लिया 21 लाख रुपया, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फर्म बनाकर निकाल लिया 21 लाख रुपया, जांच शुरू
Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलेक्ट्रेट में डीएम से प्रधान की शिकायत करने पहुंचे जौगीऔंधा के ग्रामीण। संवाद
बिजनौर। जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जौगीऔंधा में एक ही काम के कई बार पैसे निकाल लिए गए। साथ ही खड़ंजे पर मिट्टी डालने का काम दिखाकर दो लाख रुपये निकाले गए। ग्रामीणों ने डीएम को कागज सौंपते हुए आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने 21 लाख रुपये अपनी बनाई फर्म के खाते में ही निकाल लिए। डीएम ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।
सोमवार को डीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत जौगीऔंधा के प्रधान कमित कुमार ने प्रदीप शर्मा के साथ मिलकर एएस इंडस्ट्रीयल सॉल्युशन एजेंसी नाम से फर्म बनाई। इस फर्म के नाम से वर्ष 2022-23 में 20 बार 21 लाख 28 हजार 878 रुपये की धनराशि निकाली। जबकि, इस फर्म में हैसियत प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और किसी संस्था में ठेकेदारी का रजिस्ट्रेशन का कोई दस्तावेज नहीं है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि ज्ञान चंद के खेत से वकीली के खेत तक मिट्टी कार्य वर्ष 2022-23 में कराया गया। इसमें एक लाख 96 हजार रुपये खर्च किया गया। जबकि, इस रास्ते पर नहर की पटरी है और इस पर खड़ंजा लगा हुआ है। इस दौरान प्रदीप चौधरी, राजेंद्र सिंह, सौरभ आदि मौजूद रहे।
इलेक्ट्रॉनिक्स के एक ही सामान की खरीद में निकाली दो बार धनराशि
प्रधान ने इलेक्ट्राॅनिक्स के एक सामान की खरीद के दो बार पैसे निकले। एक बार 16 हजार और दूसरी बार 44 हजार रुपये निकाले। वहीं, गांव सिकरौंदा में शिव मंदिर से प्रधान के नलकूप तक सड़क बना दी गई। जबकि, यहां पर कोई आबादी क्षेत्र नहीं है। इसके अलावा सोमपाल के घर से पवन के घर तक सीसी निर्माण में झोल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में भुगतान के संबंध में कुछ कागज भी दिए हैं। सभी को दिखवाया जा रहा है।
-जसजीत कौर, डीएम बिजनौर
जो काम हुआ, उसी का भुगतान हुआ : ग्राम प्रधान
जोगी औंधा के ग्राम प्रधान कमित कुमार ने बताया कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर रखा है। उस जमीन को खाली करा दिया था, इसलिए वह लोग शिकायत कर रहे हैं। जो काम कराए गए, उन्हीं का भुगतान किया गया है।