फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest Inspector of Amangarh dies in road accident in Uttarakhand

Bijnor News: उत्तराखंड में अमानगढ़ के वन दरोगा की सड़क हादसे में मौत

Sat, 13 Jul 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Forest Inspector of Amangarh dies in road accident in Uttarakhand
मकौनिया सेक्शन प्रभारी की संभाल रहे थे जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। अमानगढ़ में कार्यरत 57 वर्षीय वन दरोगा श्रीपाल सिंह की उत्तराखंड के रायपुरी बार्डर के नजदीक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे मकौनिया सेक्शन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
गांव भगवंतपुर थाना जसपुर निवासी श्रीपाल सिंह पुत्र शिवचरन सिंह अमानगढ़ रेंज में वन दरोगा के पद पर तैनात थे। रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को मकौनिया सेक्शन प्रभारी श्रीपाल सिंह वन चौकी से जसपुर जा रहे थे। रायपुरी बार्डर के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर वन कर्मी और परिजन मौके पर पहुंचे। उत्तराखंड पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, घटना से परिवार और विभाग में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में दरोगा के पद पर हुए थे प्रोन्नत
श्रीपाल सिंह वन विभाग में डेलीवेज पर 1993 में भर्ती हुए थे। विभाग की ओर से उन्हें वर्ष 2003 में स्थाई रूप से फोरेस्ट गार्ड बना दिया गया था। 2020 में वन दरोगा के पद पर प्रोन्नत हुए थे। उनके पांच बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed