फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest flames mayhem

वनों में आग की लपटों से कोहराम

Wed, 27 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 27 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Forest flames mayhem
Forest fires burn - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर के कालागढ़  वन विभाग की लापरवाही से कालागढ़ रेंज से सटे आबादी क्षेत्र में वनों में भीषण आग लगने से अफरातफरी का आलम है। पूरा वन क्षेत्र आग की उठती लपटों से पूरी तरह से धधक रहा है।
विज्ञापन


उधर, रेंज अधिकारी आरके भट्ट के मुताबिक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी आग को वनों में आगे जाने से रोकने में लगे हुए हैं। 
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज का इलाका आग की भीषण चपेट में है।

केंद्रीय कॉलोनी में वाल्मीकि ब्रह्मालय, संत रविदास मंदिर के पीछे के वनों में पिछले 24 घंटों से आग लगी हुई है। आग की विकरालता से पूरे वन के साथ ही आबादी के इलाके में दहशत का आलम है। लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


कई दिनों बाद वन विभाग और पुलिस तालमेल के साथ वन क्षेत्रों में लगी आग को बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उधर, यही हाल नई कॉलोनी में रामलीला मैदान के पीछे शिवमंदिर के निकट का है। मंदिर से अभियंता अकादमी के पीछे वनों में तेजी से धुआं उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गर्म हवाओं से आग सूखास्रोत पार कर बिजनौर की सीमा पर इस्लामनगर के जंगल में जा पहुंची है। आग के तांडव से इलाका धुएं की चादर में है।
आग से तीन घरों का सामान जला 

गांव चाहड़वाला में फूस में आग लगने से तीन घरों के सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों और बाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाई। मंगलवार दोपहर प्यारेलाल के छप्पर और बिटोड़े में आग लग गई। आग की लपटों ने दाताराम के घेर में रखी बुग्गी को भी अपनी चपेट में ले लिया।


तेजी से फैलती आग से डालचंद चौहान के घर का छप्पर भी जल गया। आग की चपेट में आकर डालचंद के पांच हजार की नगदी, जेवर, आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed