कालागढ़। कालागढ़ की केंद्रीय कालोनी के वनों व स्रोत में बाघिन की तलाश वन विभाग के गश्ती दल ने हाथियों की मदद से शुरू कर दी है। वन्यजीवों के साथ नागरिक सुरक्षा, वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
कालागढ़ की केंद्रीय कालोनी स्थित वाल्मीकि ब्रह्मालय, संत रविदास मंदिर, हनुमान मंदिर व सिंचाई कार्यशाला में बाघिन सक्रिय होने से वन विभाग के गश्ती दलों को उसे तलाशने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पैदल गश्त से वन कर्मियों की सुरक्षा को भी खतरा है। रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि लॉकडाउन में लोगों को घरों से बाहर आने की छूट मिलने पर वन विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है। गश्ती दल हाथियों की मदद से तलाश में लगे हैं। इस दौरान यदि किसी को बाघिन की जानकारी मिले तो वह विभाग को दें।