{"_id":"685aeee3f4f91205750d3759","slug":"for-the-last-5-years-pharmacists-are-providing-treatment-instead-of-doctors-bijnor-news-c-27-1-bij1007-152993-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पांच साल से डॉक्टर नहीं फार्मासिस्ट कर रहे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पांच साल से डॉक्टर नहीं फार्मासिस्ट कर रहे इलाज
Wed, 25 Jun 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
कादराबाद। गांव स्थित अतिरिक्त पीएचसी पर चिकित्सक न होने से क्षेत्रवासियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यहां पर करीब पांच वर्षों से चिकित्सक की तैनाती नहीं है, जबकि ओपीडी करीब 40 से 50 रोगियों की है। फार्मासिस्ट ही रोगियों का उपचार कर रहे हैं।
क्षेत्रवासी रघुबीर सिंह, पूरण सिंह असवाल, बालम सिंह, संगम कुमार, प्रशांत, मनोज व सुखदेव आदि का कहना है कि पीएचसी में पूर्व में लगातार चिकित्सक की तैनाती रही है लेकिन पांच वर्ष पूर्व यहां तैनात चिकित्सक के सेवानिवृत्त होने के बाद नई तैनाती नहीं हुई। इसके चलते भूतपूर्व सैनिकों की 12 काॅलोनियों सहित अन्य गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोई एमरजेंसी होने या सड़क दुर्घटना के मरीजों को सीएचसी अफजलगढ़ ले जाया जाता है। वहां पर भी चिकित्सक न होने पर बिजनौर या निजी चिकित्सकों का सहारा रह जाता है। गंभीर घायलों को समय पर उपचार न मिलने पर उनकी जान पर बन आती है।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक कालोनियों में रह रहे सैनिक परिवारों सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम से अतिरिक्त पीएचसी कादराबाद में चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ कौशलेंद्र सिंह ने शीघ्र ही चिकित्सक की तैनाती करने की बात कही है।