फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food forest scheme will increase the income of farmers

फूड फॉरेस्ट योजना से बढ़ेगी किसानों की आय

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Food forest scheme will increase the income of farmers
फूड फॉरेस्ट योजना से बढ़ेगी किसानों की आय
विज्ञापन

बिजनौर। हरियाली में बिजनौर जनपद किसी से पीछे नहीं है, लेकिन सरकार की फूड फॉरेस्ट योजना से जनपद में हरियाली को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यहां किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही प्रसंस्करण इकाइयों को जनपद में अच्छी मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध होगा।
बिजनौर जनपद में आम के बाग ज्यादा है। जनपद में करीब 9316 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिर्फ आम के बाग है। मंडावर, कोतवाली देहात, नांगल, किरतपुर आदि क्षेत्र में ज्यादा आम के बाग है। यहां के आम जनपद ही नहीं एनसीआर के जिलों तथा अन्य राज्यों में सप्लाई होते हैं। दूसरे नंबर पर अमरूद के बाग है। 1972 हेक्टेयर में अमरूद की बागवानी हो रही है। हर साल दोनों फलों की बागवानी रोपित करने का लक्ष्य भी आता रहता है। बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से बागवानी करने वालों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार ने प्रदेश में फूड फॉरेस्ट के जरिए हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल शुरू कर रही है। इस योजना में बिजनौर जनपद भी शामिल है। किसानों के सहयोग से अगले छह महीने में फूड फॉरेस्ट विकसित किए जाने की संभावना है। जनपद के उद्यान विभाग में अभी फूड फॉरेस्ट से संबंधित जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अफसरों का कहना है कि यह योजना अच्छी है और जनपद में हरियाली व किसानों की आय को बढ़ावा मिलेगा। गंगा किनारे क्षेत्र में फलदार व अन्य पौधों की बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। औद्यानिक फसलों के जरिए किसानों की आय बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा किनारे क्षेत्र में रोपित होंगे बाग
जनपद में गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में आध्यात्मिक विकास योजना के तहत उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग को 150 हेक्टेयर बागवानी, नवीन उद्यान रोपण के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इसमें बागवानी रोपित करने वाले किसानों को अनुदान विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इनके तहत चयनित फल, आम, अमरूद, आंवला, बेल, बेर, अनार, शरीफा, कागजी नींबू आदि के बाग लगाएं जाने की योजना है। इसका उद्देश्य भी औद्यानिक फसलों को बढ़ावा व किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया है।

सरकार की फूड फॉरेस्ट योजना अच्छी है। योजना से संबंधित विभाग को कोई दिशा निर्देश अभी नहीं आए हैं। निर्देश आते ही योजना पर कार्य किया जाएगा। इससे जनपद में हरियाली के साथ किसानों की आय में वृद्धि होगी - जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed