फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food fed to 250 people on the thirteenth day of buffalo in village Tisotra

Bijnor News: गांव तिसोतरा में भैंसे की तेरहवीं पर 250 लोगों को खिलाया भोजन

Wed, 06 Mar 2024 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Food fed to 250 people on the thirteenth day of buffalo in village Tisotra
ग्रामीणों ने भैंसे की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव तिसोतरा के एक परिवार ने पशु प्रेम की मिसाल कायम की है। उन्होंने भैंसे की मौत के बाद उसकी तेरहवीं मनाई। इसमें 250 ग्रामीणों को भोजन भी कराया। ग्रामीणों ने भैंसे की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नांगलसोती के गांव तिसोतरा में सूरजा सिंह पुत्र नत्थू सिंह वह मजदूरी करता है। उसने भैंसे को उसकी बहुत छोटी उम्र में खरीदा था। भैंसे के घर में आने के बाद से उसकी मजदूरी के काम में कमी नहीं आई। उसे भैंसे को परिवार के सदस्य की तरह पाला। कभी भी अत्यधिक काम का बोझ उस पर नहीं डाला। खेत से चलने के बाद भैंसा उनके घर अपने आप ही पहुंच जाता था। अचानक भैंसे की मौत से परिवार को भारी दुख पहुंचा।
विज्ञापन

बुधवार को उसने भैंसे की तेरहवीं पूरे रस्मो रिवाज से मनाई। 250 लोगों को भोज भी कराया। सूरजा सिंह ने ग्रामीणों के साथ अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया। ग्राम प्रधान अविनाश सिंह सहित सभी लोगों ने भैंसे की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उसकी आत्मा की शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed