फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Food department team and traders reached to raid

Bijnor News: छापा मारने पहुंची खाद्य विभाग टीम और व्यापारियों में नोकझोंक

Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Food department team and traders reached to raid
धामपुर बड़ी मण्डी में खाद्य विभाग की टीम से नोकझोंक करते व्यापारी। स्रोत संवाद
बिजनाैर, धामपुर। खाद्य विभाग की टीम और व्यापारी में सोमवार को नोकझोंक हो गई। टीम में शामिल अधिकारी बाजार में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापे मारने के लिए गए थे। काफी देकर नोकझोंक के बाद टीम ने करीब आधा दर्जन दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे।
विज्ञापन

सोमवार शाम मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम बड़ी मंडी पहुंची। टीम को देखकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अधिकांश किराना व्यापारियों ने टीम की कार्रवाई को देख दुकानों के शटर गिरा लिए और दुकानों को छोड़ इधर-उधर हो गए। टीम ने बाजार में करीब आधा दर्जन दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। हालांकि इस दौरान टीम को दुकानों से कुट्टू का आटा नदारद मिला।
विज्ञापन

टीम ने दुकानों से बेसन, मिर्च मसाले, कचरी, किशमिश आदि के सैंपल भरे। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों ने कुटटू के आटे को अलग स्थान पर हटा लिया। इस मौके पर व्यापारियों की काफी देर तक टीम के अधिकारियों से नोकझोंक हुई। व्यापारी नेता अजय कुमार पिंटू आदि व्यापारियों ने जांच के नाम पर छोटे दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेज जाएंगे। मिलावट पाए जाने पर फुटकर के साथ थोक विक्रेताओं पर भी कार्रवाई होगी। टीम में अनिल कुमार, डीके वर्मा, शम्भूदयाल, रेनू सिंह, नरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed