फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Follow traffic rules: SP Traffic

यातायात नियमों का पालन करें: एसपी ट्रैफिक

Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules: SP Traffic
बिजनौर। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर वाहन संचालकों और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। बृहस्पतिवार से शुरू होकर यह जागरूकता सप्ताह 28 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ कार्यालय में प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी ट्रैफिक डा. प्रवीण रंजन सिंह ने सड़क सुरक्षा संबंधी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि सभी को सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सभी वाहन चालक सुरक्षित तरीके से अपने घरों को पहुंच सकें।
विज्ञापन

इस दौरान परिवहन से जुड़े बस, ट्रक, ऑटो यूनियन, एनजीओ आदि के पदाधिकारियों एवं परिवहन निगम के चालकों तथा परिचालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित पैंफलेट, स्टीकर एवं हैंडबिल का वितरण किया गया। सभी को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। शुक्रवार को बस चालकों और परिचालकों का नेत्र परीक्षण भी होगा। इस अवसर पर आरआई सुरेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, नईम अहमद, आशीष सक्सेना, लालाराम यादव, अतुल गोविल सहित लगभग 200 लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन बरेली स्थानांतरित
बिजनौर। शासन ने एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह का बरेली जनपद में स्थानांतरण कर दिया है। एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी उनके स्थान पर कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed