फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Follow the rules of the constitution: District Judge

संविधान के नियमों का करें पालन : जिला जज

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Follow the rules of the constitution: District Judge
बिजनौर जजी में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला जज को स्मृति चिन्ह देते अधिवक्ता। - फोटो : BIJNOR
संविधान के नियमों का करें पालन : जिला जज
विज्ञापन

बिजनौर। अधिवक्ता परिषद की बिजनौर इकाई की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला जज अतुल कुमार गुप्ता ने सभी से संविधान के नियमों के पालन करने का आह्वान किया।
जजी परिसर के जिला बार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संविधान में हमें मौलिक अधिकार, समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति के साथ विधायिका, कार्यपालिका व न्याय पालिका के कार्यक्षेत्र व अधिकारों को परिभाषित किया है। हम सबका दायित्व है कि हम सब अपने संविधान के नियमों का पालन करें। अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अतुल सिसौदिया ने कहा कि परिषद का उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक न्याय पहुंचाना है। हमारा प्रयास है कि हम अच्छे अधिवक्ताओं का निर्माण करें जो अंतिम व्यक्ति तक को न्याय दिलाने का माध्यम बनें। विवेक कॉलेज की लॉ की छात्रा इशिता सिंह ने संविधान पर कविता सुनाई। विवेक कॉलेज ऑफ लॉ प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी की ओर से जिला जज को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष आनंद जंघाला ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह गहलोत, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जंघाला, राजेंद्र कुमार सिंह, पूर्व सचिव नवदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिवक्ता परिषद की प्रदेश मंत्री राखी शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर एडीजे डॉ. मनु कालिया, पूर्व जिला जज आरए कौशिक, सीजेएम विमल त्रिपाठी, जिला बार अध्यक्ष अजीत पंवार, मनु प्रताप, चंद्रवीर सिंह, अधिवक्ता परिषद की महिला अध्यक्ष अंशु विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed