{"_id":"5a5a46774f1c1ba73f8b4ae7","slug":"fog-increased-coolness-temperature-reached-22-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बढ़ाई ठंडक, 2.2 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बढ़ाई ठंडक, 2.2 डिग्री पहुंचा तापमान
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर मे शनिवार की सुबह कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शनिवार को भी जिले भर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बहुत कम रही। कोहरे और शीतलहर से तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन से ही जिले में घने कोहरे ने दस्तक दे दी थी। शाम से ही कोहरा छाने लगता है और अगले दिन दोपहर के बाद तक उतरता है। शुक्रवार को भी शाम सात बजे से ही घना कोहरा छाने लगा था। शनिवार सुबह कोहरा इतना घना रहा कि 30 से 40 मीटर आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी चलती रही। दोपहर करीब दो बजे सूरज निकलने के बाद नागरिकों को ठंड से राहत मिली। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार अभी कुछ दिन और कोहरा छाया रहेगा।
नगीना में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर में कुछ समय के लिए तेज धूप खिलने पर राहत मिली। शनिवार की सुबह से ही मौसम में घना कोहरा छाए रहने से जन मानस बेहद परेशान रहा। हाईवे 74 पर वाहन धीमी गति के साथ हेडलाइट जलाकर चले। दुपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक धूप निकली। लेकिन दोपहर बाद फिर से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन