{"_id":"6016edcd8ebc3e2c3b1bedaf","slug":"fog-and-cold-disrupted-life-in-bijnor-bijnor-news-mrt523135841","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन
कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त
बिजनौर। जनपद में कड़ाके की ठंड और कोहरा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले लगभग एक सप्ताह से पड़ रही भीषण सर्दी से हर कोई बेहाल है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार जनवरी माह का सबसे ठंडा दिन रहा।
रविवार को सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। लगभग दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे मौसम में अधिक ठंड रही। इससे पूर्व सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम वेधशाला नगीना से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.07 और अधिकतम तापमान 19.08 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय की आर्द्रता 97 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर में यह घटकर 67 फीसदी पर पहुंच गई। कोहरा और गलन भरी सर्दी से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने रविवार की तरह सोमवार को भी आसमान में घना कोहरा छाया रहने और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।