फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flowers will also bloom, if you plant a tree, then it is right...

फूल भी खिल जाएंगे, पेड़ लगाओ तो सही...

Mon, 07 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Flowers will also bloom, if you plant a tree, then it is right...
नजीबाबाद। बिजनौरी काव्य मंच की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

कवि प्रदीप डेजी और कुमार शिवेंद्र के संचालन में आयोजित काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि राम पेपर मिल के एमडी प्रमोद अग्रवाल रहे। विभिन्न प्रदेशों के कवियों ने काव्य गोष्ठी में हिस्सा लिया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कवि राकेश जाखेटिया ने आपसे जब संभलने लगे जीवन अनजान का..., प्रदीप डेजी ने मेरे गीतों से गजलों से तेरी हर शाम महकेगी..., नरेंद्र सिंह नीहार ने फूल भी खिल जायेंगे, पेड़ लगाओ तो सही, दोस्त भी मिल जाएंगे, हाथ बढ़ाओ तो सही..., डा. वर्षा वर्मा ने अनजान रहूं खुद से कब तक..., समेत राम गोपाल, विजय प्रेमी, डॉ वर्षा सिंह, प्रमोद शर्मा प्रेम, राजकुमार वर्मा, रमेश राजहंस, कुमार शिवेंद्र, दीपा शर्मा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार स्व. राजेश गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। काव्य गोष्ठी में कांग्रेस नेता जयप्रकाश अग्रवाल, ट्रस्टी साहू अखिलेश जैन, दिल्ली मेट्रो के एमडी मंगू सिंह, पद्म अवॉर्डी डॉ. एम वाली, राकेश जाखेटिया, संजय माहेश्वरी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक मदन मोहन माहेश्वरी, आनंद चौहान, नीरज पलतानी, इंद्रदेव सिंह, सत्यराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed