फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flowers rained as soon as they stepped on the soil of Bijnor, took out a road show

बिजनौर के लाल के धरती पर कदम पड़ते ही हुई फूलों की बरसात

Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Flowers rained as soon as they stepped on the soil of Bijnor, took out a road show
बिजनौर की धरती पर कदम पड़ते ही हुई पुष्पवर्षा, रोड शो निकाला
विज्ञापन

बिजनौर। जूनियर एशियाई वॉलीबाल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य लवी चौधरी के बिजनौर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नेहरू स्टेडियम में अधिकारियों व खिलाड़ियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में युवाओं की भीड़ के साथ शहर रोड-शो हुआ। जहां खेल प्रेमियों ने लवी चौधरी के ऊपर फूलों की बरसात की। बाद में लवी चौधरी का रोड-शो पैतृक गांव रहमापुर पहुंचा, तो वहां भी गांव व आसपास और परिचितों की भीड़ ने उसे हाथों उठा लिया। खुशी में ढोल बजाएं गए और मिठाई वितरण की गई।
लवी चौधरी हरियाणा से सोमवार शाम बिजनौर पहुंचे। पहले समर्थकों, खिलाड़ियों ने गंगा बैराज पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में डीएम, एसपी, एएसपी, कोच, वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य अधिकारी तथा स्टेडियम स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि लवी चौधरी ने देश को पदक दिलाकर न सिर्फ जनपद, प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है। लवी से प्रेरणा लेकर खिलाड़ियों को सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

लवी ने बढ़ाया देश और जिले का गौरव : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि लवी चौधरी ने देश और जिले का गौरव बढ़ाया है। लवी से प्रेरणा लेकर खिलाड़ियों को सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए। कहा कि बिजनौर उस भरत की धरती है, जिसने बचपन में ही शेर के दांत गिन दिए थे। हम सब भरत की संतान है। जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, केवल सही दिशा में मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम में सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्टेडियम में जिन सुविधाओं की जरूरत है, उन्हें दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। ताकि यहां खेल की तैयारी कर रहे प्रतिभावान खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।
जिले और देश के लिए खुशी का मौका : एसपी
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि लवी चौधरी ने देश को पदक दिलाकर पूरे जिले और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से इसे प्रेरणा लेकर तैयारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी पसंद का खेल चयन करना चाहिए। ताकि वह उसे मन से खेल और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करे।

ये रहे उपस्थित
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम रितु चौधरी, क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह यादव, वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी, कोच अजित तोमर, प्रबंध निदेशक पवन कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, निपेंद्र देशवाल, दिनेश शर्मा, मुकेश्वर सिंह, गजेंद्र सिंह राणा, बीएसए जयकरन यादव, ओमेंद्र त्यागी, प्रबंध निर्देशक सिटी हॉस्पिटल आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी लवी चौधरी डीएम व एसपी के साथ।

बिजनौर नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी लवी चौधरी डीएम व एसपी के साथ।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर नेहरू स्टेडियम में पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी लवी चौधरी का कुछ इस तरह खिला

बिजनौर नेहरू स्टेडियम में पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी लवी चौधरी का कुछ इस तरह खिला- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed