फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flower fell on police and cleaning personnel

पुलिस और सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा की गई

Wed, 15 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Flower fell on police and cleaning personnel
पुलिस और सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा की गई
विज्ञापन

बिजनौर, हल्दौर, बारुकी। हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा में लोगों ने रात-दिन अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पुलिस व सफाई कर्मियों पर मंगलवार को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाने एवं आरोज्ञ सेतु एप तथा फेसबुक पर कोरोना फाइटर से जुड़ने का आह्वान किया। पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने व लॉकडाउन पालन करने को कहा। उन्होंने लोगों से किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा। तुषार वशिष्ठ ने लोगों को मास्क वितरित किए। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज दरोगा अमित कुमार सहित डॉक्टर एसएस गुजराल, केके चंद्रा, रवि कुमार, शाश्वत रस्तोगी, अमित रस्तोगी, बृजेश चंद्र शर्मा, सतपाल सिंह, अनीस अहमद, औरंगजेब, नीरज रस्तोगी, हिरदेश अग्रवाल, डा. दीपक, मानु, शशांक रस्तोगी, महबूब आलम, सोमेश्वर, मंगल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरूकी के ग्राम शादीपुर में विवेक पुस्तकालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना कोतवाली देहात में तैनात पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। गाड़ी के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सभी ग्रामीण घर में रहे तथा लॉकडाउन का पालन करें। इस दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, नितिन मौर्य, भाजपा नेता दीपक मौर्य, वरुण गुप्ता, कपिल गुप्ता ,गौतम भुइयार, आदित्य चौधरी, चंचल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed