{"_id":"64ad9d968d6717296b071ed2","slug":"flood-warning-in-ganga-khadar-area-sdm-alerted-villagers-bijnor-news-c-27-1-bij1002-6743-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी, एसडीएम ने ग्रामीणाें को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी, एसडीएम ने ग्रामीणाें को किया सतर्क
Tue, 11 Jul 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर के जलीलपुर गंगा पर बने पुल का निरीक्षण करते एसडीएम रितु रानी चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र बारिश के चलते लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। एसडीएम ने खादर क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामीणों को सतर्क किया। बाढ़ चौकियों पर कार्यरत कर्मियों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।
गंगा के निकटवर्ती गांवों के जंगल जलमग्न हो चुके हैं। मंगलवार को एसडीएम रितु रानी ने गांव सलेमपुर खादर, खानपुर खादर, नारनौर, दत्तियाना, रायपुर खादर आदि का दौरा कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह पानी से प्रभावित क्षेत्र में न जाएं और अपने बच्चों को भी समझाएं कि कोई भी बच्चा गंगा नदी के पानी में नहाने या तैरने न जाए। गंगा में और पानी छोड़ा जा रहा है।
नदी अपने निर्धारित जल स्तर से ज्यादा बह रही है। एसडीएम ने सभी से अपने घर में सुरक्षित रहने की अपील की है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मियों को 24 घंटे तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। बताया कि क्षेत्र में बाढ़ आने की चेतावनी की मुनादी भी करा दी गई है। गंगा में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने की सूचना है। जिसको लेकर बाढ़ क्षेत्र के गांवों का दौरा किया है। उन्होंने गंगा नदी पर बने हस्तिनापुर पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मवाना उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से वार्ता कर मवाना की ओर से किसी भी यात्री को पुल से न आने के लिए कहा है, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।
विज्ञापन
पुल से बाइक निकालने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें गंगा पुल के निकट कटी सड़क वाले स्थान से पुलिस कर्मी की मौजूदगी में एक बाइक को निकाला जा रहा है। वीडियो वार्तालाप में पैसा लेकर बाइक निकलवाने का आरोप लगाया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि पुल पर लोगों की शिकायत पर उन्होंने इस संबंध में सीओ मवाना से बात की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।