{"_id":"65eb51fad3ecc7e551097def","slug":"flood-of-faith-gathered-in-shiva-temples-devotees-performed-jalabhishek-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120409-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
- 65 प्रमुख मंदिरों सहित गांव देहात के शिवालयों में भी लगा रहा तांता
- 12 बजे बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की दोपहर तक चला जलाभिषेक का सिलसिला
- 30 हजार भक्तों ने खारी स्थित झारखंडी मंदिर में किया जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/झालू। महापर्व शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, धतूरा, बेलपत्र, बेर, भांग, अक्षत और मिष्ठान अर्पित कर मंगल कामना की। जिलेभर के 65 प्रमुख शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रहीं। खारी स्थित झारखंडी मंदिर में करीब 30 हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया।
बृहस्पतिवार की देर शाम से ही शिवालयों में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खारी के झारखंडी शिवमंदिर में रात में 12 बजे कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। तड़के तक क्षेत्र के हजारों कांवड़ियों ने जल चढ़ाया। शुक्रवार तक कांवड़ियों की भीड़ पर विराम लगा तो अन्य शिवभक्त लाइनों में लग गए। झारखंडी मंदिर में शुक्रवार की दोपहर तक शिवभक्त लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
शहर से लेकर गांव देहात के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। झारखंडी शिव मंदिर पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी नीरज जादौन ने पहुंचकर अराधना की। सुरक्षा इंतजामों को लेकर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और एसपी देहात राम अर्ज लगातार मंदिरों का दौरा करते रहे।
विज्ञापन
श्री मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा
नगीना। बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में विशेष पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के बाद जलाभिषेक प्रारंभ हुआ। पंडित डॉ विपिन चंद्र त्रिपाठी ने पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल आले, विधायक मनोज पारस, अक्षेष पारस, सौरभ मित्तल, साहू कपिल अग्रवाल, बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, अमित जैन विक्की, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। करीब 25 हजार कांवड़ियों ने जल चढ़ाया।
80 गांव के शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया
स्योहारा। गांव गंगाधरपुर में झारखंडी शिव मंदिर में लगभग 80 गांव के शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, मदन सिंह, अमित कुमार, सत्यम कुमार, सतेंद्र सिंह आदि ने मेले की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। लक्ष्मी नारायण मंदिर, जाली वाला मंदिर, सैनियों वाला शिव मंदिर, चीनी मिल स्थित शिव मंदिर, ठाकुर मंदिर, शिव मंदिर, श्यामाबाद शिव मंदिर में भी हजारों लोगों ने जलाभिषेक किया।
शिवभक्तों की सेवा जुटे रहे समिति पदाधिकारी
अफजलगढ़ नगर के बड़ा शिवमंदिर, मोहल्ला गौहरअली खां गौरी शंकर मंदिर, मोहल्ला चिरंजीलाल स्थित छोटा शिव मंदिर सहित कादराबाद, अनवरपुर चंडिका, भूतपुरी तथा रेहड़ के कासमपुरगढ़ी के मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, अचाराजान के हनुमान मंदिर, चिंतावाला स्थित महादेव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ रही। गजरौला शिव के सिद्ध पीठ मनका महेश्वर शिव मंदिर में पंकित राजपूत, यश राजपूत, रजत कुमार, कविता, सुशीला, सुमन, प्रमाणी आदि श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। राजा का ताजपुर में प्राचीन बड़ा शिव मंदिर में पुजारी नरेन्द्र गोस्वामी, सुदेश गोस्वामी, पूजा गोस्वामी शिवभक्तों की सेवा जुटे रहे।
हल्दौर और चंदक क्षेत्र में हुआ जलाभिषेक
हल्दौर के मोहल्ला पोखर बाजार स्थित बड़े शिव मंदिर पुजारी प्रभात शर्मा, मोहल्ला रईसान में शिव मंदिर में पुजारी महेश शर्मा, शिक्षापाल, मोनीपाल, महिपाल, राजेंद्र सिंह, कमलेश, शौर्यपाल और गांव लाड़नपुर स्थित प्राचीन मनोकामना सिद्धपीठ स्वयंभू झारखंडी मंदिर पर पुजारी भूपेंद्र सिंह ने जलाभिषेक किया। चंदक के गांव तितरवाला के निकट स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।