फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flood like situation created in Najibabad due to rain

Bijnor News: वर्षा से नगर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी

Mon, 26 Jun 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Flood like situation created in Najibabad due to rain
जलालाबाद के आजाद चौक मार्ग से वर्षा के दौरान गुजरते वाहन।
- मुख्य मार्ग और दर्जनों मकानों में भरा पानी, जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन

फोटो - 25एनजेडबी01ए से 01एफ तक
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। क्षेत्र में दो दिन से रही वर्षा से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रमुख मार्गों पर जलभराव से यातायात ठप रहा। दर्जनों मकानों में पानी भरने से घरेलू सामान को नुकसान हुआ।
नगर की जल निकासी की सुचारू व्यवस्था न होने से वर्षा के कारण नागरिक परेशान हो गए। रविवार तड़के शुरू हुई वर्षा के कई घंटे जारी रहने से नगर के मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, हवेलीतला, कल्लूगंज, आजाद नगर, वाहिद नगर सहित आधे से अधिक क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अजमल खां मार्ग सहित कई मार्गों पर दो से तीन फुट पानी भरने से यातायात ठप हो गया और लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

मुगलूशाह, मकबरा, तहसील कॉलोनी, आजाद नगर सहित कई बस्तियों के दर्जनों मकानों में पानी भरने से घरेलू सामान, अनाज आदि पानी में डूब गया। देर शाम तक पानी भरा रहने से अनेक घरों में चूल्हे तक नहीं जला सके। प्रतिष्ठानों में पानी भरने से भारी नुकसान पहुंचा। उधर, रायपुर मार्ग स्थित धर्म कांटा चौराहा क्षेत्र से जुड़ी आसपास की बस्तियों में जल निकासी व्यवस्था न होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने बताया कि जल निकासी समस्या निदान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करते ही नालों का तलछट सफाई अभियान लगातार चलाया गया। उन्होंने नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन से मिलकर जल निकासी सुचारु कराने की ठोस व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
------ कोट
जल भराव से निजात के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर के जल भराव से निपटने के लिए नाला निर्माण प्रस्तावित है। अन्य क्षेत्रों को जल भराव से निजात दिलाने के लिए प्रयास जारी हैं - विजय वर्धन तोमर, एसडीएम

आदर्श नगर बिजली घर में भरा पानी, आपूर्ति ठप
आदर्श नगर बिजली घर में पानी भरने से आदर्श नगर, जलालाबाद तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह से ठप रही। नगर के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा से हुए जल भराव के कारण विद्युत निगम ने टाउन फीडर सुरक्षा की दृष्टि से प्रात: पांच बजे से बंद रखा। एसडीओ विकास कुमार ने नगर तथा आसपास भरा पानी उतरने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु होने की जानकारी दी।

पेट्रोलियम पदार्थ टैंक तक पहुंचा पानी
तहसील मार्ग स्थित श्यामलाल त्रिलोकचंद पेट्रोल पंप के सामने जल भराव से पंप के पेट्रोलियम पदार्थ के टैंकों में पानी पहुंच गया, जिससे पेट्रोल पंप से डीजल और पेट्रोल का वितरण ठप हो गया। पेट्रोल पंप संचालक विवेक गुप्ता ने बताया कि पानी भरने से पेट्रोलियम पदार्थों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed