फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five years have passed, the cows have not found a home in the cowshed.

Bijnor News: बीत गए पांच साल, गोशाला में नहीं मिला गोवंश को ठिकाना

Sun, 28 Jan 2024 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Five years have passed, the cows have not found a home in the cowshed.
अफजलगढ़ में पांच साल से चल रहा है कान्हा गोशाला का निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। भले ही सरकार गो-संरक्षण पर जोर दे रही है, लेकिन अफसरों की लेटलतीफी सरकार की मंशा को पलीता लगा रही है। अफजलगढ़ नगर में अनेक निराश्रित पशु कड़कड़ाती सर्दी में भूखे प्यासे खुले में घूमने को मजबूर है। दरअसल, अफजलगढ़ में पांच साल बाद भी गोशाला का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
साल 2018 में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लागत घटाकर एक करोड़ 64 लाख रुपये कर दी गई। निर्माण कार्य तीन से चार माह में पूरा होना था। मगर, करीब 5 वर्ष बीतने के बाद भी गोशाला का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। शासन स्तर से आए नोडल अधिकारी सहित जिले के अनेक आलाधिकारियों ने निर्मित गोशाला का निरीक्षण किया था। गोशाला का संचालन कराकर गोवंश को संरक्षित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

समाजसेवी त्रिमोहन सिंह, क्षितिज रस्तोगी, नीरव रस्तोगी, अमित कुमार, शंकर सिंघल व अर्पित माहेश्वरी आदि का कहना है कि नगर में काफी निराश्रित गोवंशीय पशु सर्दी में भूखे प्यासे कूड़े के ढेरों पर भोजन की तलाश करते इधर उधर घूमने को मजबूर हैं। किसानों की फसलों को बर्बाद करते और सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। समाजसेवियों ने शीघ्र डीएम से गोशाला का संचालन शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम मोहित कुमार ने शीघ्र 10 से 15 दिन के भीतर शेष कार्य पूर्ण कराकर गोशाला का संचालन कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed