फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   five year old girl sexualy assaulted by a man in Bijno UP, arrested

दुस्साहस: बिजनौर में दरिंदगी की हदें पार, पांच साल की मासूम को घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार 

Tue, 07 Sep 2021 06:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Sep 2021 06:26 PM IST
सार

बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बताया गया कि बच्ची घर पर अकेली थी और उसकी मां पशुओं का चारा लेने गई थी। वह घर लौटी तो बच्ची को लहूलुहान हालत में देखकर शोर मचा दिया। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
five year old girl sexualy assaulted by a man in Bijno UP, arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दरिंदे ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। उसने घर में घुसकर एक पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। बताया गया कि बच्ची घर पर अकेली थी और उसकी मां पशुओं का चारा लेने बाहर गई थी। पुलिस को घटना की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले की जांच कर थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। वहीं परिजनों ने लहुलुहान अवस्था में बालिका को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनूसूचित जाति की महिला पास के ही एक जंगल में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। उस समय बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के एक दरिंदे युवक ने घर में घुस गया और मानवता की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची की मां चारा लाने के लिए घर से कपड़ा लेने आ गई। घर पर बच्ची को लहुलुहान अवस्था में देख उनके होश उड़ गए। 

यह भी पढ़ें:  दुस्साहस : बिजनौर बच्ची को बेहोश कर उठा ले जाने का प्रयास, हाथ में काटने छोड़कर फरार हुए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आरोपी युवक महिला को घर पर आता देख मौके से फरार हो गया। फरार होते समय आरोपी युवक की पहचान कर ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के मोहल्लेवासियों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। 

मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मामले की जांच की और थाना पुलिस को महिला द्वारा शनाख्त किए गए आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। परिजनों ने लहुलुहान अवस्था में बालिका को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

एसओ उदय प्रताप सिंह के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, एससी एसटी एक्ट व पोस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़कर उसके चालान की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed