फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five thousand fines imposed on polythene

पॉलिथीन रखने पर लगाया पांच हजार का जुर्माना

Tue, 17 Jul 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 17 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Five thousand fines imposed on polythene
नजीबाबाद के साहनपुर में पॉलिथीन जागरूकता पर रैली निकालते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पॉलिथीन के खिलाफ सख्ती व जागरूकता का असर दिखने लगा है। सोमवार को एक दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अफसरों की टीम को कई दुकानों पर पॉलिथीन के बजाए कपड़े के थैले मिले। अतिक्रमण करने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी महेश कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा, नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। कई दुकानों पर टीम को पॉलिथीन के बजाए कपड़े के थैले मिले। पॉलिथीन काफी कम मात्रा में मिली। सोमवार को करीब तीन किलो पॉलिथीन जब्त की गई। शास्त्री चौक पर किराना की दुकान करने वाले एक व्यापारी पर पॉलिथीन रखने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दो व्यापारियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक जूस वाले पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खनन सामग्री सड़क पर डालने वाले दो व्यापारियों पर भी नगर पालिका ने पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया। शहर में कई जगह से अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। एसडीएम बृजेश कुमार ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना है। व्यापारी व उपभोक्ता पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करें वर्ना बड़ी राशि का जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

50 माइक्रोन तक की पॉलीथिन पर हो रही कार्रवाई  
वर्तमान में प्रशासन द्वारा 50 माइक्रोन तक की पॉलिथीन रखने पर कार्रवाई की जा रही है। इस मानक की पॉलिथीन खींचने पर फटती नहीं फैलती जाती है। इससे ऊपर के मानक की पॉलिथीन खींचने पर फट जाती है। दोनों ही तरह की पॉलिथीन पर्यावरण के लिए घातक हैं। इस समय 50 माइक्रोन तक की पॉलिथीन बंद की जा रही है, लेकिन जल्दी ही सभी तरह की पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन मुक्त साहनपुर बनाने का संकल्प लिया
नजीबाबाद में साहनपुर नगर पंचायत की ईओ सीमा रानी वर्मा एवं चेयरमैन मेराज अहमद ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर पॉलिथीन मुक्त नगर पंचायत साहनपुर बनाने के लिए जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। नगर पंचायत कार्यालय से सोमवार को शुरू हुई रैली मोहल्ला रवापुरी, फील्ड, नद्दाफान, जरूफ शाजान, मेमरान, हकीमान, किला, सानियान, अंसारियान, मालियान होती हुई कार्यालय पर आकार संपन्न हुई। रैली में पर्यावरण को बचाने के लिए पौधेरोपित करने और प्रदूषण मुक्त समाज के लिए पॉलिथीन के स्थान पर डिस्पोजल थैलियों का प्रयोग करने की सलाह दी। नागरिकों को स्लोगन और बैनर के माध्यम से भी पॉलिथीन पूर्णत: बंद करने का संदेश दिया गया। अवर अभियंता उमेश बाबू, मूलचंद, सादिक बेग, आरिफ, संजीव, नरेश, विकार आलम, महताब, हबीब, नासिर, मुस्तकीम, तसलीम, विजय वर्मा, राजकुमार आदि रहे।

पॉलिथीन का प्रयोग न करें विद्यार्थी : बीईओ
जलालाबाद/नजीबाबाद  में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के ड्रेस वितरण समारोह में बीईओ इशक लाल ने बच्चों से शिक्षा के प्रति सतर्क रहने, पर्यावरण को संतुलित रखने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी।  प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बौरेकी में ड्रेस वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल व बीईओ इशक लाल ने दोनों विद्यालयों के 89 विद्यार्थियों को बैग, पुस्तक, ड्रेस वितरित की। बीईओ इशक लाल ने बच्चों से वातावरण को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने, अपने घर व स्कूल के आस-पास पौधे रोपित करने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी। 
ग्राम प्रधान पति सुनील कुमार की अध्यक्षता और मो. हाशिम के संचालन में आयोजित ड्रेस वितरण समारोह में संकुल प्रभारी हरगोविंद सिंह, विजय पाल सिंह, यासमीन जहां, दारा सिंह, मो.हनीफ, फुरकान, पूजा शर्मा सहित अभिभावक उपस्थित रहे।  
उधर, प्राथमिक विद्यालय ताहरपुर इश्हाक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय फजलपुर खास में संकुल प्रभारी हरगोविंद सिंह के निर्देशन में ड्रेस वितरण समारोह आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान निशात अंजुम की उपस्थिति में नये प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित की। इस अवसर पर जायदा खातून, भूषण कुमार, सर्वेश कुमार, राहुल कुमार, रामपाल सिंह, मोहित कुमार, रेशमा, कुसुम, प्रभा, किरन उपस्थित रहीं। 

बजारों जमकर बिका पॉलिथीन में सामान
अफजलगढ़ में सरकार के फरमान के बावजूद प्रशासन की उदासीनता के चलते साप्ताहिक बाजार में जमकर पॉलिथीन में सामान की बिक्री हुई। सोमवार को नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों ने सरकार के आदेशों की अनदेखी कर पॉलिथीन बैग मेें ही सब्जी व फल बेचे। वहीं दुकानों पर भी पॉलिथीन की जमकर बिक्री हुई। हालांकि पालिका ने छापेमारी अभियान चलाकर पांच किलो पॉलिथीन बाजार से बरामद किए जाने का दावा किया है। सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह का कहना है कि दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने व पकड़े जाने पर जुर्माना व सजा का प्रावधान है।

पॉलिथीन का प्रयोग करने पर लगेगा जुर्माना 
चांदपुर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ बाजार में घूमकर दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करने पर अर्थ दंड लगाने की चेतावनी दी। पॉलिथीन बंदी के आदेश के बाद भी क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग जारी है। प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलिथीन बंदी के आदेश जारी किए थे। इसमें पचास माइक्रोन से पतली पॉलिथीन बनाना और बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित हो गया है। इसे बनाने और बेचते पाए जाने पर आर्थिक दंड व सजा हो सकती है। आदेश को अमल में लाने के लिए रविवार को पालिका द्वारा नगर में एनाउंस कराकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर के सहायक पर्यावरण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को उन्होंने नगरपालिका कर्मचारियों को साथ लेकर मंडी कोटला व सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं, दुकानदारों, ठेले वालों आदि को समझाया कि पॉलिथीन बहुत ही हानिकारक है। पॉलिथीन का प्रयोग न करें। इसके बाद भी कोई पॉलिथीन  का प्रयोग करते पाया गया तो उस पर जुर्माना किया जाएगा।


पॉलिथीन को कभी न समझो दोस्त, पॉलीथिन है गंदगी का प्रमुख स्रोत
चांदपुर में हिंदू इंटर कॉलेज की रासेयो के छात्रों ने नगर में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन प्रदूषण के बारे में जागरूक किया। सोमवार को जन जागरूकता रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य विनेश कुमार त्यागी एवं पूर्व प्रवक्ता सुभाष चंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई। रैली में स्वयंसेवकों के हाथों में पॉलिथीन प्रदूषण से संबंधित नारे लिखीं तख्तियां थीं। जिन पर पॉलिथीन से खतरे अनेक इसके उपयोग पर लगानी होगी रोक, घर-घर बांटो कपड़े की थैली, तब बंद होगी पॉलिथीन की थैली, पॉलिथीन को कभी न समझो दोस्त पॉलीथिन है गंदगी का प्रमुख स्रोत, हर परिवार को लेना होगा संकल्प पॉलिथीन का छोड़ना होगा विकल्प आदि नारे लिखे थे। विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बहुत घातक है। पॉलिथीन को ऐसे रसायनों से बनाया जाता है जिससे पॉलिथीन कभी नष्ट नहीं होती है। यह हमारी भूमि, जल, वायु को दूषित करती है। पॉलिथीन जीवन के लिए जहर है। कार्यक्रम का संचालन वेदपाल गंगवार ने किया। इसमें महेंद्र सिंह त्यागी, सुधीर कुमार अग्रवाल, वीर मलखान सिंह, रवींद्र कुमार शर्मा, नरपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed