फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five roadways buses reserved to send to Ayodhya

Bijnor News: अयोध्या भेजने के लिए पांच रोडवेज बस की गईं आरक्षित

Fri, 12 Jan 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five roadways buses reserved to send to Ayodhya
बिजनौर। रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिवहन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या भेजने के लिए बिजनौर डिपो की पांच रोडवेज बसों को आरक्षित कर लिया गया है। अयोध्या जाने वालों की भीड़ बढ़ने पर बसों को भेजा जाएगा। इन बसों की व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन


परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या जाने वाली बसों में भजन और रामधुन बजेगी। जिससे बसों का माहौल भक्तिमय होगा। इसके अलावा अयोध्या जाने को लेकर लोगों के अधिक उत्साह है। लोगों को अयोध्या जाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए अतिरिक्त रोडवेज बसें लगाई जाएंगी। जिसके चलते बिजनौर डिपो से पांच बस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे बसों में अयोध्या जाने वालों की भीड़ बढ़ेगी, वैसे ही चिन्हित बसों को भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग पहले से ही तैयारी में जुट गया है। बसों की फिटनेस की जांच हो रही है। जिस बस की फिटनेस ठीक है, उसे ही अयोध्या भेजा जाएगा। यात्रियों को परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखने के लिए मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन : मुख्यालय से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। अयोध्या भेजने के लिए पांच रोडवेज बसों को आरक्षित कर लिया गया है। भीड़ बढ़ने पर रोडवेज बसों को भेजा जाएगा। -धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed