फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five more infected including sugar mill workers found

चीनी मिल कर्मचारी समेत पांच और संक्रमित मिले

Tue, 27 Oct 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five more infected including sugar mill workers found
बिजनौर। अफजलगढ़ चीनी मिल के एक कर्मचारी सहित जनपद में पांच और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा 1358 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। नए मरीजों में बिजनौर शहर के भी दो लोग शामिल हैं। जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3461 हो गई है। इनमें से अब तक 3264 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 51 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 146 हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद के पांच और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके साथ में 1358 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 71 हजार 442 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3461 पॉजिटिव और एक लाख 65 हजार 954 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 2007 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि नजीबाबाद तहसील के कस्बा साहनपुर, इसी इलाके के गांव घिसटपुरी, चीनी मिल अफजलगढ़, बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती बी-15, मोहल्ला ब्रह्मानान से एक-एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed