{"_id":"674c9ed00aaca559f008964b","slug":"five-arrested-including-bjps-jhalu-mandal-vice-president-for-filing-false-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-137161-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: झूठा केस दर्ज कराने में भाजपा के झालू मंडल के उपाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: झूठा केस दर्ज कराने में भाजपा के झालू मंडल के उपाध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर । भाजपा के झालू मंडल के उपाध्यक्ष शिव अवतार के बेटे सचिन पर जानलेवा हमला की गढ़ी कहानी झूठी निकली। एक कोचिंग सेंटर संचालक समेत पांच पर केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पांचों की नामजदगी झूठी पाई गई। अब पुलिस ने शिव अवतार समेत पांच को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी गई।
करीब 35 दिन पूर्व नूरपुर कस्बे के मोहल्ला कबीरनगर निवासी संजीव कुमार पुत्र दल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसके ममेरे भाई सचिन कुमार पुत्र शिव अवतार निवासी गांव झाल घर पर सोए हुए थे।
इसी दौरान परफेक्ट कोचिंग सेंटर संचालक विपिन निवासी मिश्रीनगर, जनपद रामपुर (वर्तमान निवासी नूरपुर) सहित पांच लोगों ने धारदार हथियारों से सचिन कुमार पर हमला बोल दिया था। तमंचे की बट से वार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पांचों की नामजदगी गलत पाई गई। विवेचना में साफ हुआ कि संजीव कुमार ने अपने पिता दल सिंह, मामा शिव अवतार, मामा के लड़के सचिन, बुआ के लड़के संदीप के साथ मिलकर परफैक्ट कोचिंग सेंटर के मालिक विपिन और उसके साथियों पर कोचिंग सेंटर में पचास फीसदी हिस्सेदारी पाने के उद्देश्य से दबाव बनाने के लिए केस दर्ज कराया था।
इसके लिए सचिन पर लाठी डंडों से बनावटी हमला कराने की वीडियो बनवाकर उसी को आधार बनाकर रंजिशन नामजद कराया था। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों शिव अवतार निवासी ग्राम झाल थाना हीमपुर दीपा बिजनौर, संदीप निवासी ग्राम मोहिद्दीनपुर थाना धनौरा मंडी, सुमित कुमार निवासी शहबाजपुर थाना रहरा अमरोहा, आकाश निवासी ग्राम मंगरौला थाना हसनपुर अमरोहा और आकाश निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना नौगांवा सादात अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। सभी को इन्हें थाने से जमानत दे दी गई।