{"_id":"60bfb81b8ebc3e42ab4ed096","slug":"five-arrested-for-killing-cows-bijnor-news-mrt541865642","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

स्योहारा। पुलिस ने सहसपुर के एक मकान पर छापा मार कर गोवंश का कटान कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से 60 किलो मीट एवं गो कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि सोमवार रात्रि लगभग दस बजे सहसपुर चौकी इंचार्ज गंगवार सिंह टीम के साथ कस्बे में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला शेखान तलाई में गयासुद्दीन के मकान पर गोवंश का कटान किया जा रहा हैं। यह लोग गोवंश का मीट बेचने का काम करते हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम सहसपुर में गयासुद्दीन के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से इस्लामुद्दीन, गयासुद्दीन, फहीम, सजाउद्दीन उर्फ कल्लन तथा बासिद को दबोच लिया। जबकि सात लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के पास 60 किलो गोवंश का मांस, गोवंश के अवशेष एवं गोकशी के उपकरण बरामद किए।
पुलिस ने मामले में इस्लामुद्दीन, गयासुद्दीन, फहीम, सजाउद्दीन उर्फ कल्लन, बासिद, मेहताब, अयूब, नुसरत पत्नी गयासुद्दीन, तरमिना पत्नी इस्लामुद्दीन, साजिया पत्नी बासिद, जायदा पत्नी सजाउद्दीन व गयूर मोहल्ला शेखान तलाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।