फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five AC buses will operate from Bijnor and Nagina to Delhi.

Bijnor News: दिल्ली के लिए बिजनौर, नगीना से संचालित होंगी पांच एसी बसें

Tue, 21 Apr 2026 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five AC buses will operate from Bijnor and Nagina to Delhi.
बिजनौर। बिजनौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर एसी बसों का संचालन भी किया जा रहा है। इसके लिए बिजनौर डिपो से बसों के संचालन का समय तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो से दिल्ली के पहली एसी बस सुबह नौ बजे संचालित होगी जो, वापस दिल्ली से बिजनौर के लिए ढाई बजे रवाना होगी। इसके अलावा बिजनौर से दूसरी बस सुबह 11 बजे, तीसरी बस दोपहर 12 बजे, चौथी बस दोपहर एक बजे और पांचवीं बस दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए संचालित होगी। नगीना से दोपहर 12 बजे और दोपहर एक बजे एसी बसों के संचालन का समय तय किया गया है। नगीना से संचालित होने वाली बसें नगीना से बिजनौर होते हुए दिल्ली जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि सभी एसी बसें अपने तय समय के अनुसार ही रूट पर संचालित होंगी। इसके लिए चालक, परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए समय से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed