फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fishing cat seen in the forests of Kalagarh

कालागढ़ के जंगलों में दिखी फिशिंग कैट

Fri, 02 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fishing cat seen in the forests of Kalagarh
कालागढ़ के जंगलों में दिखी फिशिंग कैट
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। लुप्त हो रहे जीव जिम कार्बेट नेशनल पार्क के वनों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। रामगंगा नदी के तटों पर कालागढ़ के वनों में फिशिंग कैट नजर आई है। जिसे वन विभाग के कैमरा ट्रैप ने पकड़ा है। लगभग तीन वर्ष से यह यहां देखी जा रही है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कार्बेट नेशनल पार्क दुनिया में वन्यजीवों और वनस्पति के लिए मशहूर है। विशिष्ट जीव यहां के वनों में मौजूद हैं। कालागढ़ के जंगलों में रामगंगा नदी के तटों पर जलीय जीव अक्सर नजर आते हैं। रात्रि के अंधेरे में निकलने वाली फिशिंग कैट ने भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। हालांकि इनकी संख्या कितनी है अभी यह कह पाना मुश्किल है। यह मछली, मेंढक, सांप, पक्षी और बड़े जानवरों का मांस खाना पसंद करती है। इस जीव को लुप्त प्राय प्रजाति में सूचीबद्ध किया गया है। इस प्रजाति को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रथम अनुसूची के तहत वर्गीकृत किया गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क के निदेशक राहुल कुमार का कहना है कि यह दुर्लभ और लुप्त हो रहा जीव है। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि वनों में यह जीव बहुत कमी से दिखाई देता है। यह शर्मिला जीव है। दिन के समय इसका दिखाई देना संभव नहीं है। विभागीय नियमों के अनुसार जीवों का संरक्षण किया जा रहा है। इस प्रकार के जीवों को बचाए रखना विभाग की एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed